Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल के तीन जिलों में लू की चेतावनी, उत्तर बंगाल में तापमान 40 डिग्री पार

बंगाल में वैशाख महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया

25 Apr 2025

बंगाल के तीन जिलों में लू की चेतावनी, उत्तर बंगाल में तापमान 40 डिग्री पार

बंगाल में वैशाख महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह-सुबह सड़कों पर निकलते ही आम लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार, यह असहज करने वाली स्थिति शनिवार तक बनी रह सकती है। हालांकि रविवार से मौसम में बदलाव के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल में फिलहाल अत्यधिक गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ है। शनिवार तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में यह स्थिति बनी रहेगी। पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा और बीरभूम जिलों में लू चलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा मालदा जिले में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने का अनुमान है।

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्सों में भी भीषण गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि शनिवार शाम से पश्चिम बंगाल के कुछ पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से बंगाल के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर बंगाल की बात करें तो यहां भी मालदा जिले में लू की स्थिति बन रही है। उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस महसूस की जा रही है। वहीं, दार्जिलिंग और इसके आसपास के पहाड़ी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार से उत्तर बंगाल में भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताहांत में बंगाल के कई हिस्सों में तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर बांग्लादेश से उत्तर ओडिशा तक बने निम्न दाब क्षेत्र और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से गंगा तटीय-पश्चिम बंगाल में मौसमी बदलाव आने वाला है। इसका असर रविवार से बुधवार तक दिख सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल के तीन जिलों में लू की चेतावनी
बंगाल में वैशाख महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News